Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:प्रभारी मंत्री शिला कुमारी से मिले शारीरिक शिक्षा अनुदेशक, पूर्णकालिक करने की मांग।

Madhepura:विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह मधेपुरा प्रभारी मंत्री शिला कुमारी के जिला आगमन पर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ, मधेपुरा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर अनुदेशकों को पूर्णकालिक करने की मांग उठाई। इस दौरान संघ की ओर से मांगपत्र भी सौंपा गया।

संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक वर्षों से अल्प मानदेय पर विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों को पूर्णकालिक दर्जा मिलने से शिक्षा व्यवस्था और खेल संस्कृति दोनों को मजबूती मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन विद्यालय स्तर पर कार्यरत खेल शिक्षकों की लगातार उपेक्षा हो रही है। अनुदेशकों ने समान कार्य के बदले समान वेतन और सम्मानजनक सेवा शर्त लागू करने की मांग की।

संघ के नेताओं ने कहा कि वर्तमान में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को मात्र 16 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जबकि वे स्कूल से लेकर राज्यस्तरीय खेल आयोजनों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। उनका कहना था कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास में खेल शिक्षकों की अहम भूमिका होती है, इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

मौके पर जिला महासचिव गुलशन कुमार, मीडिया प्रभारी गोरी शंकर कुमार, मधेपुरा अनुमंडल सचिव प्रेम कुमार, सिंहेश्वर अध्यक्ष नरेश कुमार, मुरलीगंज सचिव आनंद Kumar, उदाकिशुनगंज के राज कुमार रमन, मधेपुरा अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, मुरलीगंज अध्यक्ष चंदन कुमार तथा उदाकिशुनगंज अध्यक्ष नीरज कुमार सहित कई अनुदेशक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post