---Advertisement---

Madhepura:ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन जांच

–सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, सीलिंग व्यवस्था और अभिलेखों की जांच; ईवीएम-वीवीपैट का किया गया भौतिक सत्यापन

Madhepura :24 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप मधेपुरा जिले के ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा करना था।

 

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरण, विद्युत व्यवस्था, सीलिंग व्यवस्था, लॉग बुक सहित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का निर्धारित मानकों के अनुसार सत्यापन किया गया।

–ईवीएम-वीवीपैट का किया गया भौतिक सत्यापन

निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। उपलब्ध मशीनों का संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों में दर्ज विवरण से मिलान किया गया और निर्धारित प्रक्रिया तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई।

संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीसीटीवी एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित निगरानी, वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी पंजियों एवं अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने को कहा गया।

प्रशासन की ओर से ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version