Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:“नियमित उपस्थिति ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी” प्रो. फिरोज अहमद।

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा की अभिभावकों से भावनात्मक एवं महत्वपूर्ण अपील

Madhepura:अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा द्वारा छात्रावास में नामांकित छात्रों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी अभिभावकों के नाम एक विशेष अपील जारी की गई है। छात्रावास प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं अल्पसंख्यक समाज की शैक्षणिक उन्नति से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया है।

जारी अपील में कहा गया है कि बिहार सरकार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में छात्रावास को एक आदर्श शिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। छात्रों की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन एवं आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है।

माह अप्रैल 2026 की उपस्थिति समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि छात्रावास की कुल 87 आवासन क्षमता के विरुद्ध 82 छात्र नामांकित हैं, जिनमें मात्र 42 छात्र ही 20 दिनों से अधिक उपस्थित पाए गए। वहीं 25 छात्र 10 से 19 दिनों तक उपस्थित रहे तथा 15 छात्र 10 दिनों से भी कम उपस्थित पाए गए। लगातार अनुपस्थित रहने वाले 18 छात्रों को निष्कासन हेतु नोटिस भी जारी किया गया है।

छात्रावास प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि अनियमित उपस्थिति छात्रों की पढ़ाई, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रही है। नियमित उपस्थिति के अभाव में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं भविष्य निर्माण पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ रही है।

अभिभावकों से अपील करते हुए छात्रावास प्रशासन ने आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से छात्रावास में उपस्थित रहने हेतु प्रेरित करें, उनकी गतिविधियों की निगरानी करें तथा अध्ययन एवं अनुशासन के प्रति गंभीरता विकसित करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करने एवं छात्रावास प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

छात्रावास अधीक्षक प्रो. डॉ. फ़िरोज़ अहमद ने कहा कि—

“हम केवल छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कर रहे, बल्कि बिहार एवं अल्पसंख्यक समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। अभिभावकों का सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता इस प्रयास की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

छात्रावास प्रशासन ने सभी अभिभावकों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों से शिक्षा, अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की है, ताकि एक शिक्षित, सशक्त एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सके।

जारीकर्ता :(प्रो. डॉ. फ़िरोज़ अहमद)छात्रावास, अधीक्षकअल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post