Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत आरपीएल (माली-सह-नर्सरी उत्पादक) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Madhepura:बिहार कौशल विकास मिशन योजना (BSDM) के अंतर्गत आर०पी०एल० (माली-सह-नर्सरी उत्पादक, द्वितीय बैच) वर्जन 2.0 का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, मधेपुरा के सभा कक्ष में 09 फरवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा तथा वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह प्रशिक्षण 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक कुल 60 घंटों का आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ फील्ड विजिट भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रशिक्षक (TOT) के रूप में श्री मनीष कुमार एवं धनंजय कुमार पाण्डेय, प्रति० सहायक तकनीकी प्रबंधक शामिल हुए।

प्रशिक्षणार्थियों में आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, दिलखुश कुमारी, आलोक कुमार, बबलू कुमार सहित कुल 30 प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर वे कृषि विभाग द्वारा संचालित “नर्सरी उत्पादन” से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मनीष कुमार, प्रति० सहायक तकनीकी प्रबंधक ने भी प्रशिक्षण से मिलने वाले रोजगारपरक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ई० गौतम कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा, श्री शंकर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (आत्मा) मधेपुरा, डॉ० सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र मधेपुरा, डॉ० पंकज कुमार यादव, कनीय वैज्ञानिक, सिंचाई अनुसंधान केन्द्र मधेपुरा, श्री पंकज पचेरिया, जिला लेखापाल तथा आत्मा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post