Madhepura:सामाजिक संगठन ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर के द्वारा श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के निस्वार्थ सेवा को सम्मान के लिए फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक सह चाँदपुर भंगहा पंचायत निवासी बसंत यादव जी को राष्ट्रीय मिथिला सेवा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा यह सम्मान निस्वार्थ सेवा के लिए मिला है, जो फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व की बात है. बताने की जरूरत नहीं है कि फाउंडेशन परिवार समाज के लिए विषम से विषम परिस्थितियों में 24 घंटे खड़े रहते हैं. सम्मानित किए जाने पर जिला परिषद प्रतिनिधि रणधीर यादव, चाँदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक अकेला, समाजसेवी भल्टू यादव, समिति किशोर यादव, प्रभात यादव लालू, विक्रम राज, अभिमन्यु कुमार, मंगल यादव, बोआ यादव, फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद,राजीव राज,बंटी बादल, सुधीर कुमार, शैशव कुमार, अन्य लोगों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं।