Madhepura:सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित डाक बंगला में बीती रात भीषण चोरी हुई। चोरी की सूचना पर पहुंची सिंहेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते चोरी की समान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले अतिथिशाला में देर रात चोरों ने ऐसी, टीवी एवं पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण गायब करने का प्रयास किया। इसमें दो रूम का शीशा तोड़ कर टीवी, पंखा स्टेपलाइजर सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक समान चोरों ने निकाल लिया। वहीं ऐसी नहीं निकाल सका। सुबह सुबह डाक बंगला में चोरी की खबर की जानकारी मिली। इस बीच थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम के नेतृत्व में एसआई राम दयाल सिंह के साथ पुलिस टीम ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में युवक के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का करीब करीब समान बरामद कर लिया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया की चोरी के समान के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
---Advertisement---
Madhepura:सिंहेश्वर पुलिस ने चोरी की समान के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Prashant Singh
"मैं एक अनुभवी न्यूज आर्टिकल लेखक हूं, जो हिंदी में समसामयिक मुद्दों, राजनीति, समाज और विभिन्न विषयों पर विस्तृत और विश्लेषणात्मक लेख लिखता हूं। मेरा उद्देश्य पाठकों को सटीक, तथ्यात्मक और रोचक जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ दिला सके।"
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00