Madhepura:कृषि टास्ट फोर्स की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी, मधेपुरा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा बताया गया कि गरमा मौसम में लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त बीज का वितरण पूर्ण कर लिया गया है। पुनः 1400 क्वी० बीज प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण एक सप्ताह के अन्दर कर लिया जायेगा तया प्रत्येक प्रखंड के दो-दो राजस्व ग्रामों में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि बीज वितरण एवं फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य ससमय कर लिया जाय तथा उर्वरक एवं बीज की उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत सेल्फ रजिस्ट्रेशन कार्य में गति लाने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा आत्मा, उद्यान, मत्स्य, गव्य, पशुपालन एवं वनों के क्षेत्र से संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारियों को योजनाओं का कार्य ससमय कराने हेतु निदेश दिया गया। कृषि टास्ट फोर्स के बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक, उद्यान, सहायक निदेशक, रसायन, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा/उदाकिशुनगंज एवं सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा जिला बैठक में भाग लिये।
सम्बंधित ख़बरें




