Madhepura:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त जिला स्तर पर गठित वाहन कोषांग के सुचारू रूप से संचालन हेतु वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, मधेपुरा की अध्यक्षता में कोषांग के सभी नोडल पदाधिकारियों एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों के साथ कार्य योजना एवं तैयारियों की समीक्षा की गयी। सभी नोडल पदाधिकारियों एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों को उनके दायित्व की जानकारी देते हुए कार्य आवंटित किया गया। उक्त बैठक में वाहनों के उपलब्धता एवं आवश्यकता के अनुरूप वाहनों की आपूर्ति करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों का ससमय लॉगबुक संधारण एवं निर्वाचन के पश्चात नियमानुसार भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके क्रम में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए अधियाचित वाहनों में ईंधनादि की आपूर्ति किये जाने के संबंध में जिले के संबंधित पेट्रोल पम्प के प्रबंधकों/संचालकों को सुरक्षित ईंधन रखने एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निदेश दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें












