Madhepura:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्लैग होस्टिंग करने के उपरांत अपने संबोधन में सार्क इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अबू जफर ने सबों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि हमारा देश लगभग दो सौ वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा।देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी,नेताजी सुभाष चंद्र बोस,मौलाना अबुल कलाम आजाद,भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद जैसे अनगिनत लोगों ने कुर्बानी दी जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
आजादी के आंदोलन में मधेपुरा की भी अहम भूमिका रही।रासबिहारी मंडल,कार्तिक प्रसाद सिंह,शिवनंदन प्रसाद मंडल,,मो कुदरतल्ला काजमी,भूपेंद्र नारायण मंडल ,सिंहेश्वरी झा जैसे लोगों का संघर्ष इसका उदाहरण है।आजादी के बाद भारत लगातार विकास के पथ पर अनगिनत चुनौतियों के बीच अग्रसर है।विश्व पटल पर आज हमारी अलग पहचान है।शिक्षा के क्षेत्र में सार्क इंटरनेशनल स्कूल एक दशक से अधिक समय से अपनी भूमिका निभा रहा है।इसमें आप अभिभावकों का सहयोग और विश्वास अहम है। हम सब अपनी अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो का भारत बनाएं यही पंद्रह अगस्त की सच्ची सार्थकता होगी।इस अवसर पर समस्त शिक्षकों सहित सभी राष्ट्रीय भावनाओं से ओत प्रोत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।मौके पर छोटे बड़े बच्चों ने अपने संबोधन से सबका मन मोह लिया।
सम्बंधित ख़बरें











