Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद दवा

Madhepura:राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत पल्स पोलियो अभियान (चक्र जून 2026) का शुभारंभ रविवार 28 जून 2026 को मंडल सदर अस्पताल, मधेपुरा परिसर में किया गया। जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) ने सदर अस्पताल परिसर में फीता काटकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, डीआईओ डॉ. बिपिन कुमार गुप्ता, डॉ. सचिन कुमार (डीएस), डीपीएम हेल्थ प्रिंस, डीपीओ आईसीडीएस सीमा कुमारी, नवनीत चंद्र (हॉस्पिटल मैनेजर), बमाशी कुमार (पीरामल), चंदन कुमार, सीता कुमारी (जीएनएम) सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पल्स पोलियो अभियान के तहत हाउस टू हाउस (A-Team) गतिविधि 28 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी, जबकि B-Team गतिविधि 04 जुलाई 2026 से शुरू होगी। अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हित घरों में जाकर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान को सफल बनाने के लिए टीकाकरण दल, ट्रांजिट दल एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। अभियान की सतत निगरानी के लिए सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post