Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Gayaji:बिहार बदलाव को लेकर जनसूरज के प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा) ने किया बिहार के कई जिलों का दौरा।

Gayaji:जन सुराज पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा किया। और किसानो की समस्या तथा टीम को मजबूत करने व बिहार बदलाव कार्यक्रम को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम लखन सिंह दांगी ने जिलों के किसानों की समस्याओं को सुना और पार्टी को मजबूती पर किसान एवं पार्टी के कार्यकताओं से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष का किसानों के द्वारा भाव्य स्वागत भी किया गया। दौरे के क्रम में राम लखन सिंह दांगी ने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी से लेकर किसान युवा मजदूर तथा महिलाएं जन सुराज के प्रति समर्पित हैं, ऐसा लगने लगा है कि बिहार बदलाव के रास्ते पर चल चुका है। श्री दांगी ने कहा कि किसान पूरे देश के लोगों का पेट भरता है, लेकिन किसान देश की वर्तमान सरकार के उदासीन रवैया के कारण आज हासिय पर है। सबका पेट भरने वाला आज खुद भूखा सोने को विवस है। आज किसानों का लागत मूल्य नहीं लौटता,इसके बाद कभी सुखाड़ तो कभी बाढ़। उत्तरी बिहार में अधिकतर किसानों का खेती नदी या बाढ़ के पानी में समा गई है। जगह-जगह पर बांध बांधने की आवश्यकता है। श्री दांगी बिहार भ्रमण के क्रम में नालंदा,नवादा,अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर और बांका, कैमूर जिला के किसानों के खेत पर भी जाने का काम किया। सरकार के भारत माला योजना के तहत किसानों का लह लहाते हुए फसल को जेसीबी से बर्बाद कर किसानों का सताया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानो की उदासीनता को समझते हुए, किसानों से कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर किसानों की समस्या दूर होगी।

श्री दांगी ने बताया की रात्रि विश्राम बांका में है रात्रि विश्राम के बाद दूसरे जिला का भ्रमण कर किसानों का समस्या सुनने और समझने का प्रयास करूंगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post