Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का कोशी स्नातक स्तरीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

Madhepura:प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का कोशी स्नातक स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को जीवन सदन मधेपुरा में रखा गया है. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर वंदना कुमारी को चुनाव लड़ाया जाए. इस पर सभी ने सहमति जताई और सभी जिले में अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने का निर्णय लिया गया. अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान में स्नातक एमएलसी का बहुत बड़ा योगदान है शिक्षित बेरोजगारों एवं स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त किये बहुत सारे लोग जो सरकारी सेवा एवं अन्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनकी आवाज सदन में उठाने की अच्छी व्यवस्था है. अभी तक जो लोग इस पद पर आए हैं उन्होंने मजबूती से आवाज उठाने का कार्य नहीं किया है. इसलिए इस बार जोड़- शोर से वोटर बनाने एवं मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी प्रारंभ किया गया है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 14 जिला में 1 लाख 50 हजार वोटर बनाने का लक्ष्य दिया है. मधेपुरा सामाजिक न्याय का धरती रहा है यहां भूपेंद्र नारायण मंडल बाबू, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल बाबू, कृति नारायण यादव बाबू, चुल्हाय बाबू जैसे कई सामाजिक हस्ती यही से तालुकात रखते हैं, इसलिए मधेपुरा की धरती से इस आवाज को बुलंद किया जा रहा है. आज कि बैठक में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, एवं बांका सभी 14 जिला के जिला कार्यकारी के सभी सदस्य मौजूद हैं. इसी एकजुटता के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा और सफलता मिलनी तय है. बैठक में अनूप जी, वर्मा जी, प्रभाकर जी, प्रदीप जी, रिंकू जी, प्रेमलता जी, हरीकिशोर भारद्वाज जी, खुर्शीद खान जी डॉक्टर जफर पियामी, मोहम्मद वालीउल्लाह, धर्मेंद्र जी, चिरामनी प्रसाद यादव, चंद्रिका यादव जी, निक्कू नीरज जी, आचार्य रघुनंदन शास्त्री जी, नकुल प्रसाद यादव जी, रंजन जी, सुनील जी, पांडे जी अशोक जी एवं मधेपुरा जिला अध्यक्ष किशोर कुमार उपस्थित रहें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now