Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:सेवानिवृत्त शिक्षिका उमा भारती के निधन पर शोक की लहर, शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

Madhepura : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-06 निवासी वेदव्यास कॉलेज के संस्थापक सह सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. रामचंद्र मंडल की पत्नी एवं वेदव्यास कॉलेज के प्राचार्य आलोक मंडल की माता, सेवानिवृत्त शिक्षिका उमा भारती (65 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों एवं समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

उमा भारती के निधन पर बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान लोगों ने दिवंगत उमा भारती के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उमा भारती सेवानिवृत्त शिक्षिका होने के साथ-साथ उनकी मुंहबोली मौसी थीं। उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उमा भारती बेहद शांत स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मृदुभाषी महिला थीं। सभी से प्रेम, आत्मीयता और सहजता के साथ मिलना-जुलना उनकी विशेष पहचान थी।

ध्यानी यादव ने कहा कि उमा भारती ने अपने जीवन में शिक्षा और सामाजिक मूल्यों को हमेशा महत्व दिया तथा परिवार को भी अच्छे संस्कार दिए। उनके निधन से समाज ने एक सरल, सहज, शिक्षित और संस्कारवान व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी परिवार के साथ-साथ उन्हें जानने वाले लोगों को लंबे समय तक महसूस होती रहेगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. डॉ. लालबिहारी गुप्ता, रवीना कुमारी (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), उपेंद्र यादव, प्रो. फुलेश्वर पंडित, अशोक ठाकुर (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत उमा भारती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM