Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान पर संगोष्ठी आयोजित

Madhepura। पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा के इतिहास विभाग में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने की, जबकि संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. शशिशेखर झा ने किया।

डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महान जननायक थे, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर नई चेतना जगाई। डॉ. शशिशेखर झा ने कहा कि उनका उलगुलान आंदोलन जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों तथा स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक है।

डॉ. शोभा कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रौनक कुमार, डॉ. शिल्पी शुभम, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. छोटेलाल और डॉ. जयशंकर ने भी बिरसा मुंडा के सामाजिक सुधार, जनजागरण, नेतृत्व और बलिदान पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी सामाजिक न्याय, समानता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।

संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें नेहा कुमारी, राजनंदनी भारती, गुलनाज बेगम, रूही परवीन, कोमल कुमारी, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, नितिश कुमार, रौशनी कुमारी, खुशबू परवीन, मो. जाहीद, मनीष कुमार, अंजनी कुमारी, पार्वती कुमारी, मो. अकरम, राहुल राज और महक कुमारी शामिल थे।

कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के विचारों, आदिवासी अधिकारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM