Madhepura:उदाकिशुनगंज;प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज में बीईओ सागर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट-4.6 पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीबीएल से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापकों और प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

बीईओ सागर कुमार चौधरी ने निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों और तकनीकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में पीबीएल की चर्चा की जाए तथा बच्चों द्वारा तैयार परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाए, ताकि अभिभावकों तक कार्यक्रम का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि विज्ञान और गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने में पीबीएल प्रभावी साबित हो रहा है। इसे शिक्षण पद्धति में प्राथमिकता देने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें





जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला तकनीकी टीम के सदस्य संजय क्रांति, प्रेमलता और शैलेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों ने अक्टूबर 2026 का माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा किया। इसके परिणामस्वरूप प्रखंड जिले में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने में सफल रहा।
कार्यक्रम में मंजर आलम, बंदना कुमारी, वर्षा कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






