Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।

Madhepura:भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र मंडल की धर्मपत्नी एवं वेदव्यास कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार की माता श्रीमती उमा भारती के निधन पर विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, बिहार सरकार की उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य एवं शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) फिरोज मंसूरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रो. मंसूरी ने कहा कि उमा भारती का निधन मंडल परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। मां का स्नेहिल साया उठ जाना जीवन की गहरी पीड़ाओं में से एक है। उनकी ममता, संस्कार, दुआएं और जीवन-मूल्य सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने प्रो. रामचंद्र मंडल, डॉ. आलोक कुमार एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रो. (डॉ.) फिरोज मंसूरी,सहायक प्राध्यापक, शिक्षाशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा,सदस्य, बिहार सरकार उर्दू सलाहकार समिति,सह-अधीक्षक, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM