Madhepura:सदर थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी वार्ड नं-14/15 के बुद्धिजीवियों के द्वारा जपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में पुजारी बेचन यादव, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी द्वारा किये गए हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले के विरुद्ध हिंदुस्तान की सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला करते हुए उसे तहस-नहस कर दिया। हमलोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम गृहमंत्री अमित शाह से माँग करते है कि वे भारतीय सेनाओं को पाकिस्तान से लड़ने के लिए खुली छूट दे ताकि पाकिस्तान के द्वारा पीठ पीछे किये गए कायराना हमले का मुँहतोड़ जवाब दे। तभी पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया संभव होगा। परिचर्चा में पुजारी बेचन यादव, पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, चंदन यादव, राजाराम यादव, बलराम यादव, रामचंद्र यादव, दिवाकर कुमार, शंकर बिहारी, सुशील यादव, राजेश कुमार, रवि यादव, अविनाश कुमार, निखिल कुमार, सिंटू यादव बिजेंन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---Advertisement---
Madhepura:जपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में परिचर्चा का किया गया आयोजन
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---