Madhepura:जिलाधिकारी,मधेपुरा श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (मत्स्य) की सभी विभागीय कार्यान्वित योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा कम में पाया गया कि मधेपुरा जिले को वर्ष 2023-24 में सभी वर्गों के कुल 77.5 हे0 का लक्ष्य प्राप्त है, इसमें 19.12 हे0 में कार्य पूर्ण है। 69.20 हे0 में कार्यादेश निर्गत है। जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया वर्ष 2023-24 में कुल 6 हे० का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके आलोक में कुल 5.80 हे० कार्यादेश निर्गत है तथा शेष लगभग 10 हे0 का आवेदन प्राप्त है। जिसका चयन उपरांत कार्यादेश निर्गत किया जाएगा। शेष निर्माण हेतु प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में लक्ष्य के अनुरूप अविलम्व कार्य पूर्ण करने एवं वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्य की मांग हेतु निदेश दिये गये। मत्स्य विपणन कीट हेतु भी लक्ष्य के अनुरूप आवंटन की मांग हेतु भी निदेश दिये गये। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जल जमाव क्षेत्र में पानी जमा होने पर पानी निकासी कराकर कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया।
---Advertisement---
Madhepura:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की सभी विभागीय कार्यान्वित योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:सदर अस्पताल परिसर से परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा की हुई शुरूआत
4 December 2025
21:19
Madhepura:भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर सार्क आर्ट प्रतियोगिता आयोजित
4 December 2025
21:12