---Advertisement---

Madhepura:सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में राशि हस्तांतरित, 1.82 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ

Madhepura:समाहरणालय, मधेपुरा स्थित न्यू एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में मई 2026 माह की पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, मधेपुरा ने की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, डीपीओ आईसीडीएस, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 20 से अधिक पेंशनधारियों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर के कुल 94,29,698 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,096.44 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

वहीं मधेपुरा जिले के 1,82,277 पेंशनधारियों के खातों में कुल 21 करोड़ 47 लाख 56 हजार 600 रुपये की राशि भेजी गई। पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version