Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:एमबीए की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की अपराधियों ने मारी गोली/सदर अस्पताल में इलाजरत

Madhepura:गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे की है, जब घायल युवक राजकुमार अपने दोस्त के साथ मधुबनी संदीप यूनिवर्सिटी से एमबीए की परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

घटना सिंहेश्वर से मोहनपुर जाने वाली रोड में कुकडू डाबर के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने अपनी बाइक की चाबी और बैग बदमाश को दे दिया, लेकिन बदमाशों ने तीन फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके कंधे के ऊपर से निकल गई और एक गोली उनके हथेली में लग गई। युवक के बाएं हथेली पर लगी गोली आर-पार निकल गई। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। इस बाबत घायल ने बताया कि गुरुवार को अपने दोस्त रामविलास पासवान के बेटे रविशंकर कुमार के साथ मधुबनी संदीप यूनिवर्सिटी एमबीए की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वह वापस अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे सिंहेश्वर से मोहनपुर जाने वाली रोड में कुकडू डाबर के पास एक बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर आगे से रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी बाइक की चाबी और बैग बदमाश को दे दिया। इसके बाद भी उन लोगों ने तीन फायरिंग की। एक गोली उनके कंधे के ऊपर से निकल गई। जबकि एक गोली उनके हथेली में लग गई। गोली लगने के बाद सभी बदमाश वहां से भाग निकले।

इसके बाद घटना की जानकारी परिजन और स्थानीय मुखिया संजय कुमार को दी। परिजन उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी गम्हरिया थाना और मधेपुरा सदर थाना को दी गई है। सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ की। साहूगढ़ दो पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने भी अस्पताल पहुंच घायल युवक का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि इन दिनों आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई। ठंड के मौसम में अपराधी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और शाम होते ही घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुनसान रास्तों में नियमित रूप से गश्ती करने की मांग की। गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना को अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post