Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:पंचायत विकास दिवस पर मधेपुरा में लखपति दीदियों का सम्मान, नशामुक्त समाज के निर्माण में जीविका दीदियों की भूमिका की प्रभारी मंत्री ने की सराहना

Madhepura:पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के मानिकपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर जीविका की लखपति दीदियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल और जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने जीविका दीदी फूल कुमारी एवं विनीता देवी को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए एक-एक लाख रुपये के सांकेतिक चेक देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीविका दीदियां महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। उन्होंने मद्य निषेध अभियान में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सामाजिक जागरूकता अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिला है। सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भरता के साथ सामाजिक अभियानों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका नील कमल चौधरी, मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मधेपुरा सदर बैद्यनाथ साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सामुदायिक सहभागिता और नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर सामूहिक संकल्प भी लिया गया। पंचायत विकास दिवस का आयोजन ग्रामीण विकास और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post