---Advertisement---

Madhepura:“विकसित भारत का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम” : राहुल यादव

Madhepura:भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी एवं अधिवक्ता राहुल यादव ने आम बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जहाँ विश्व आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। पिछले 10 वर्षों में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग दोगुना हो गया है।

राहुल यादव ने कहा कि एआई से लेकर कृषि उत्पादकता तक के क्षेत्रों में भारत लगातार मजबूत बन रहा है। नए-नए नवाचार हो रहे हैं और हम विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में बनाया गया है।

उन्होंने बजट के तीन प्रमुख कर्तव्यों को रेखांकित किया:

आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना।

जनता की उम्मीदों को पूरा करना, सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर प्रदान करना।

सबका साथ, सबका विकास—विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना।

राहुल यादव ने कहा कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा शिक्षा में बच्चियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। साथ ही, देश में बढ़ते डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोग जैसे बीमारियों को देखते हुए सरकार का फोकस अब रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर है, जो स्वस्थ भारत की दिशा में मजबूती का कदम है।

उन्होंने बताया कि भारत को वैश्विक बायो-फार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए अगले पांच वर्षों में ₹10,000 करोड़ की ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना प्रस्तावित की गई है। यह योजना जैविक और बायो-सदृश दवाओं के घरेलू उत्पादन, नवाचार और आत्मनिर्भर स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

साथ ही राहुल यादव ने कहा कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी बजट का एक प्रमुख उद्देश्य है, जो देश के समग्र विकास को और गति देगा।

राहुल यादव,अधिवक्ता एवं प्रदेश क्षेत्रीय सह प्रभारी, भाजयुमो, बिहार

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version