Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:12 अगस्त को करेंगे माननीय मुख्यमंत्री सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद

आशिक इकबाल की रिपोर्ट 

Madhepura:राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई, जिसके उपरांत 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस क्रम में *वरीय प्रबंधक राजस्व श्री दीपक कुमार एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री अरविंद कुमार ,udakishanganj कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन* ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, जिला मुख्यालय में बी पी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री,सांसद, विधायक,विधान पार्षद के साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री संतोष कुमार द्वारा कार्यक्रम के सफलता हेतु स्वंय सभी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है l इस प्रकार मधेपुरा जिला में 69 संवाद स्थलों के माध्यम से लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जा रही हैं.

इस संवाद कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक अभियंता तारा नंद यादव,विजय कुमार,प्रीति सोनी,कनीय अभियंता सुशील कुमार, अभिषेक कुमार,कुणाल कुमार, आदि तत्परता से कार्य कर रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post