Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:साहुगढ मोरकाही में सार्वजानिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में महादंगल (कुश्ती) का हुआ था आयोजन

Madhepura:दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर सदर प्रखंड के साहुगढ मोरकाही में सार्वजानिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में महादंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया | जिसका विधिवत उदघाटन पूर्व मंत्री सदर विधायक चन्द्र शेखर यादव के द्वारा किया गया। इस महादंगल में नेपाल, बिहार, उत्तर प्रदेश से आये हुए पहलवानों ने अपनी पहलवानी से लोगों को खूब रोमांचित किया।

कुश्ती में विजेता, उपविजेता व सफल हुए प्रतिभागियों को डॉ. मंनोरंजन कुमार के सौजन्य से पूर्व पार्षद ध्यानी यादव के हाथों नगद राशि एवम पुरुस्कार स्वरूप घड़ी देकर सम्मानित किया गया | सफल आयोजन के लिए मेला आयोजक को साधुवाद देते हुए पूर्व पार्षद ने कहा कि मेला आपसी भाईचारा का प्रतीक है। इस मौके पर जिला महिला राजद अध्यक्ष रागिनी रानी, नगर महिला अध्यक्ष ज्योतिस्ना, बुलेट यादव, पंचायत समिति अध्यक्ष पप्पू कुमार एवं मेला कमिटी अध्यक्ष अजय कुमार (शिक्षक) सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post