---Advertisement---

Madhepura:उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थापना दिवस पर विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी, जिला बनाने की उठी मांग।

Madhepura:उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल के इतिहास, विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला।

शिक्षक शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि पहले यह क्षेत्र मधेपुरा अनुमंडल के अंतर्गत आता था, लेकिन अलग होकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल की स्थापना हुई। स्थापना के बाद शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास हो रहा है।

वहीं बंदना कुमारी ने कहा कि अनुमंडल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा की अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में उदाकिशुनगंज अनुमंडल को जिला बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भूभाग एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से इसे जिला का दर्जा मिलना चाहिए, जिससे क्षेत्र का और अधिक विकास संभव हो सके।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंदना कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, अमृता कुमारी, मंजर आलम, अनिकेत रंजन, परशुन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, निलेश कुमार, कुमार किशोर केसरी, सियाराम मोची, कुमोद दास, महालिकांत झा, संजीव सिंह, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, मोनिका कुमारी, गुंजन सिंह, अरविंद यादव, मोहम्मद कय्यूमुद्दीन, गुलफसा बानो, आफताब आलम, मोहम्मद अब्दुल्ला, कंचनमाला, सुमन दास, शेखर कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version