---Advertisement---

Madhepura:भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती के अवसर पर जयपालपट्टी स्थित जपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

Madhepura:भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व पार्षद ध्यानी यादव कि अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र के जयपालपट्टी स्थित जपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंदिर संस्थापक कुशेश्वर यादव,पुजारी बेचन यादव वार्ड पार्षद के भावी प्रत्याशी रवीना कुमारी, विद्यानंद यादव,सिंटू कुमार दिवाकर कुमार,बिंदेश्वरी यादव सौरभ कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

ध्यानी यादव ने कहा कि आज के दिन भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में भी भगवान बुद्ध के 2569 वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी तर्ज पर मधेपुरा में भी वृक्षारोपण किया गया। ध्यानी यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व मैं शांति का संदेश फैलाया था और उन्ही के मार्ग पर हमलोग को चलना चाहिए। हमलोग इस बुद्ध जयंती समारोह में यह प्राथना करते है कि विश्व में शांति बहाल रहे।वंही पहली बार बुद्ध जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया है। इसलिए हमलोग संदेश लेकर इस बुद्ध जयंती मैं आये है कि सभी धर्मों को एक होकर आगे बढ़ना चाहिए और सभी धर्म के लोगो को एक दूसरे धर्म के पर्व मैं शामिल होकर मनाना चाहिए ताकि एक जुटता बनी रहे।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version