Madhepura:पैक्स चुनाव को लेकर जिले में लगातार धान की अधिप्राप्ति की धीमी गति धीमी रहने की शिकायत के बाद सहकारिता विभाग के कड़े रुख को देखते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों ने प्रबंधकारी सहकारी समिति का बैठक शुरू कर दिया है। वही नगर पंचायत सिंहेश्वर का मामला अटक गया है। जहा पुर्व अध्यक्ष द्वारा प्रभार नही देने के कारण नव निर्वाचित अध्यक्ष अपना कार्य शुरू नही कर पा रहा है। वही बीसीओ सिंहेश्वर द्वारा नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स को 24 घंटे के अंदर धान अधिप्राप्ति शुरू करने का निर्देश दिया है। अन्यथा दुसरे पैक्स से सिंहेश्वर को टैग करने की बात कही है। इस दौरान सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव और दुलार पीपराही में अध्यक्ष रेनू देवी की अध्यक्षता में प्रबंधकारी सहकारी समिति के सदस्यों की बैठक की गई। रूपौली बैठक में सभी सदस्यों को बीसीओ निर्दोष कुमार ने शपत दिलाई और प्रमाणपत्र का वितरण किया।साथ ही सदस्यों को संबोधित करते हुए समिति के कार्यों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा किसानों के द्वारा उपज की बाजार भाव से अधिक निर्धारित दर पर उपज की अधिप्राप्ति यानी खरीद करना है। साथ ही राइस मील में धान से चावल बनाने की योजना, धान खरीद के लिए इस बार किसानों को पुनः रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता को खत्म कर दिया। इस बार किसानों को धान अधिप्राप्ति के दुसरे दिन ही राशि मिल जायेगा। वही समय पर किसानों को खाद की आपूर्ति की जिम्मेवारी भी पैक्स की होती है। खेती के लिए ट्रेक्टर के साथ रोटावेटर और टेलर, कल्टीवेटर, थ्रेसर की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। वही जन वितरण प्रणाली की सुविधा का लाभ लाभुकों तक हर माह सही रूप से मिल सके सभी की जिम्मेवारी है। वही सुखासन पैक्स में 2 दिसंबर सोमवार को ही पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी की अध्यक्षता में प्रबंधकारी सहकारी समिति की बैठक संपन्न की गई। मौके पर रूपौली पैक्स के प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सुमित, सदस्य अनिल यादव, खगेश कुमार, मीना देवी, सैनी राम, राज किशोर साह, सोनी कुमारी, मीना देवी, नवीना नंद भारती, शंभू यादव, कविता देवी, रीता देवी एवं मुख्य अतिथि वयोवृद्ध पुर्व मुखिया रामकृष्ण पौदार, महानंद यादव, अरूण यादव, जनार्दन भगत, सुखदेव यादव, संदीप कुमार, रंजन कुमार, राजेश कुमार रंजन, अमीत साह, दुलार पैक्स के प्रबंधक किशोर कुमार मुन्ना, रूपा देवी, सुभाष राम, मनोहर कुमार, किरण कुमारी, विनोद कुमार, धीरेंद्र चौधरी, विद्या देवी, संजू देवी जयमाला देवी, वही सुखासन पैक्स के प्रबंधक मंजु देवी, मुकेश पासवान, सीता देवी, ममता कुमारी, सियाराम यादव, सनी शर्मा, नीतू भारती, जयप्रकाश चौधरी सहित कई अन्य मौजूद थे।