---Advertisement---

Madhepura:रक्त की जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए संकल्प मैत्री फाउंडेशन ने लॉन्च किया मोबाइल एप

Madhepura। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन, मधेपुरा ने रक्त की जरूरतमंद लोगों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल एप लॉन्च किया है। संस्था की ओर से शुरू की गई इस पहल के माध्यम से देशभर के रक्तदाताओं को जरूरतमंद लोगों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। एप के जरिए रक्त की आवश्यकता वाले व्यक्ति या उनके परिजन आसानी से संबंधित रक्तदाता से संपर्क कर सकेंगे।

संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने बताया कि वर्तमान समय में कई बार दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसे समय में रक्तदाता की तलाश करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था ने मोबाइल एप के माध्यम से रक्तदाता और रक्त की जरूरत वाले लोगों के बीच संपर्क स्थापित करने की पहल की है।

उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप को सॉफ्टवेयर डेवलपर कुंदन कुमार उर्फ कुंदन बाबा ने तैयार किया है। एप के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में जरूरत पड़ने पर रक्तदाता से संपर्क करना आसान होगा। इच्छुक लोग एप के माध्यम से जुड़कर जरूरत के समय रक्तदान कर सकेंगे। इससे आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सुनीत साना ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान जाने की स्थिति को रोकने के लिए लोगों को एक मंच पर लाना है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने जिलेवासियों, राज्यवासियों एवं देशवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग मोबाइल एप https://play.google.com/store/apps/details?id=org.sankalpmaitry.bloodconnect के माध्यम से संस्था से जुड़ें और नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से भी अभियान को व्यापक बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version