---Advertisement---

Madhepura: पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग का सेमिनार आयोजित।

Madhepura:पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए “सीड इट्स कन्वर्सल” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव जोशी ने की।

सेमिनार का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य Dr. Pawan Kumar ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्रों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें तर्क-वितर्क और विचार अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने आयोजन समिति के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी शिक्षक ईमानदारी के साथ छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ें।

सेमिनार में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकांत, राजनीति शास्त्र विभाग के संजय कुमार सिंह, जूलॉजी विभाग के डॉ. कृष्ण कुमार, वनस्पति शास्त्र विभाग के डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. उमाशंकर प्रसाद उदय, केमिस्ट्री विभाग के डॉ. रामप्रकाश एवं डॉ. हरिराम पांडे, दर्शन शास्त्र विभाग के डॉ. दीपक राजभर, गणित विभाग के डॉ. प्रभु कुमार साह, इतिहास विभाग के डॉ. शशिशेखर झा, डॉ. सत्यवीर पासवान तथा सरोज जी ने अपने विचार रखे और छात्रों को बीज की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।

फोर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं वर्षा अंजली, माही, खुशबू, अभिषेक एवं मोहम्मद अमन सहित अन्य विद्यार्थियों ने विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति शास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. अजय कुमार ने किया।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version