Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:सिंहेश्वर धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Madhepura :27 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत प्रखंड सिंहेश्वर स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

“स्वच्छता में सहभाग—स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के दौरान सिंहेश्वर धाम मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों ने कचरे का संग्रहण कर उसका समुचित निस्तारण किया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजनों को स्वच्छता, स्वच्छ व्यवहार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में मंदिर से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ डीआरडीए निदेशक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान आमजनों एवं श्रद्धालुओं से कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छ और विकसित समाज की कल्पना संभव नहीं है। सभी नागरिकों से “स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post