Madhepura: 28 सितंबर 2026। स्थानीय होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल जी की जयंती समारोह के पूर्व दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक, कला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय के पुस्तकालय भवन में “कौन बनेगा चैंपियन” क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का नेतृत्व आकाश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह एवं सुरंजन कुंदू ने किया। वहीं, कला शिक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तथा कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नेहा यंश्रुति ने सहयोग किया।
इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जय कुमार, विपासा खुशबू, अनित प्रकाश, मोनिका झा एवं प्रदीप हाजरा के नेतृत्व में अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़ तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण रहा।
सम्बंधित ख़बरें





ज्ञात हो कि 29 सितंबर 2026, मंगलवार को स्वर्गीय डॉक्टर अरुण कुमार मंडल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला मंडल, डॉक्टर मनीष मंडल (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, IGIMS पटना) एवं आशीष मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। साथ ही मधेपुरा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर मित्रेस कुमार, डॉक्टर उदित राजा एवं डॉक्टर एस. एन. यादव की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
विद्यालय परिवार द्वारा जयंती समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।






