Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:स्वास्थ्य सेवाओं में सख्ती: डीएम मधेपुरा ने सिजेरियन सेवा शुरू करने व लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Madhepura:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, मधेपुरा को यथाशीघ्र सिजेरियन ऑपरेशन सेवा प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही उपाधीक्षक एवं जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को न्यूनतम समय में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया।

कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। वहीं, जिले में अकार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को नियमानुसार 15 दिनों के भीतर चयन मुक्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार कल्याण ऑपरेशन के लिए प्रत्येक सप्ताह तिथि निर्धारित करने का आदेश दिया। साथ ही जख्म प्रतिवेदन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को समय पर पोर्टल पर अपलोड कर संबंधितों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं की वार समीक्षा करते हुए मातृ मृत्यु प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक, सीएससी को वीएलई के माध्यम से कैंप लगाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एमआर-2 में अपेक्षित उपलब्धि सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े कार्यों में समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post