---Advertisement---

Madhepura:मधेपुरा में दस दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव का हुआ भव्य आगाज

Madhepura:मधेपुरा शहर के पुरानी कचहरी कम्पाउण्ड स्थित श्री श्री 108 बड़ी महावीर स्थान में गणपति मोरया संघ द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। यह महोत्सव दिनांक 27 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना और भव्य संध्या आरती शाम 7 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं।

महोत्सव का शुभारंभ पंडित डॉ. अजय कुमार झा आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करके किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति मोरया संघ के सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवित रहती हैं।

प्रतिदिन सुबह और शाम की आरती में भक्तगण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। 6 सितंबर को महोत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहर के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

गणेश महोत्सव के इस आयोजन से पूरे इलाके में भक्तिमय और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version