Madhepura:राज्य स्तरीय बिहार विज्ञान शोध कार्यक्रम जहानाबाद में मधेपुरा के तीन छात्र छात्रा को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में साक्षी सुमन एसबीजेएश उच्च माध्यमिक विद्यालय उदाकिशुनगंज, माहिनूर शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा से सोनी आदि को उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्नल सतेंद्र सिंह जिला प्रशासन जहानाबाद एवं साइंस फोर सोसायटी बिहार के द्वारा सम्मानित किया गया। साइंस फॉर सोसाइटी के क्षेत्रीय समन्वयक पूर्वोत्तर बिहार डाक्टर कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम अमृता कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया जिला कोषाध्यक्ष जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के अथक प्रयास से विज्ञान के प्रति छात्र-छात्रा जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। बच्चों का उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए साइंस फोर सोसायटी ग्रुप संकल्पित है।
सम्बंधित ख़बरें
मधेपुरा जिला के अच्छे प्रदर्शन के लिए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करने वाले में अमृता कुमारी, डॉक्टर श्री कृष्ण कुमार, शैलेश कुमार चौरसिया, संतोष कुमार, अरुण कुमार, बंदना कुमारी, अवधेश कुमार, आशीष कुमार, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, कंचनमाला, गुंजन सिंह, आफताब आलम, नुरुल होदा अंसारी, सुदीन राम, ललन कुमार, दीनबंधु दिनेश सिंह, निर्मला कुमारी, अभिषेक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अंकिता दास, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सईद अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिपक कुमार, बिपिएम रमेश कुमार रमन प्रधानाध्यापक, विजय कुमार पासवान सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।