Madhepura : बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा आज झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में ऑनलाइन माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में अनुदान का हस्तांतरण एवं “मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना” के शुभारंभ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मंत्री, ऊर्जा विभाग, बिहार श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने की।

कार्यक्रम में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नरेंद्र नारायण यादव, माननीय सांसदगण एवं विधानमंडल के अन्य माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मधेपुरा एवं उप विकास आयुक्त, मधेपुरा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के 25,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से देय अतिरिक्त अनुदान राशि का सीधा हस्तांतरण (DBT) किया गया। साथ ही “मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना” का विधिवत शुभारंभ किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 1 से 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। अब बिहार सरकार द्वारा भी इस पर अतिरिक्त राज्य अनुदान दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार सोलर ऊर्जा अपनाकर अधिक से अधिक यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, बिजली बिल में कमी लाना तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक बचत होगी, बल्कि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “हमारा आधार… ऊर्जस्वित बिहार” के संकल्प के साथ राज्य सरकार हर घर तक स्वच्छ एवं सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सोलर ऊर्जा अपनाने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेग विद्युत निवेदक:-कार्यपालक अभियंता मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज