Madhepura:प्रखंड क्षेत्र सिंघेश्वर के रामपट्टी निवासी विवेकानंद सिंह राठौर का पदोन्नति डीआईजी पद पर हुई है। पदोन्नति होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने फोन कर विवेकानंद सिंह राठौर को बधाई दिया। निखिल ने बताया कि विवेकानंद सिंह राठौर 2012 बैच के असाम मेघालय केडर में है।इन्होंने दो राष्ट्रपति के द्वारा विरता पुरस्कार से सम्मानित है।साथ ही बहुत ही सरल स्वभाव के समाजिक कार्य में सहभागी रहते हैं। एसएसपी रहते हुए मेघालय में कई समाजिक कार्य संचालित करते हैं, जानकारी हो कि वहां पर एक सरकारी विद्यालय भी गौद लिए हुए है। गांव में जानकारी होते ही एक दूसरे को बधाई दी रही है। इनके परिवार में विवेकानंद सिंह राठौर के पिताजी सेवानिवृत एसडीओ लिलानंद सिंह और सेवानिवृत माता जी किरण सिंह ने यह गौरवान्वित होने का पल है। मौके पर बधाई देने के लिए रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, पू. जिला परिषद सदस्य सूरज सिंह,सेवा निवृत्त पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल,राजेश कुमार राजू, राजेश कुमार झा, मनीष आनंद, सागर यादव, ई. राजेश कुमार, गौरव कुमार झा,संतोष मल्लिक, अभिषेक साह, अनुज सिंह,प्रिंस कुमार, अरविंद प्राणसुखका, इन्द्रदेव स्वर्णकार, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
---Advertisement---
Madhepura:सिंहेश्वर के विवेकानंद सिंह राठौर का डीआईजी पद पर पदोन्नति,गांव में खुशी का माहौल
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---