---Advertisement---

Madhepura:जिला परिषद सदस्य प्रकाश नारायण यादव के निधन पर शोक की लहर, आवास पर उमड़ी संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़

Madhepura:जिला परिषद क्षेत्र बिहारीगंज के वर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रकाश नारायण यादव के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मुरलीगंज स्थित आवास पर लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों का पहुंचना जारी है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रकाश बाबू अत्यंत शांत स्वभाव, सच्चे, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा आमजनों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे तथा सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्व. यादव अपने पीछे हंसता-खेलता भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

शोक प्रकट करने वालों में जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, पूर्व मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ जी, पूर्व मुखिया विश्वजीत कुमार पिंटू, मेसर्स अभय ट्रैक्टर के प्रोपराइटर राजवंशी सूरज, निरंजन सिंह, सियाराम पंडित, लल्टू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता के सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version