Madhepura:“प्रतियोगिता प्रतिभा को पंख प्रदान करती है। 39वीं सुशांत स्मृति युवा प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ने अपने निरंतर आयोजन से एक बड़ी लकीर खींच दी है।” ये बातें भू० ना० मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. शचींद्र ने पुरस्कार वितरण के दौरान कही। स्थानीय रानीपट्टी मुहल्ला स्थित विनोद परिसर में आयोजित 62वीं सुशांत जयंती समारोह की अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र “मधेपुरी” ने की। उन्होंने सुशांत कुमार को अपार संभावनाओं से युक्त युवा बताते हुए उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह की शुरुआत सुशांत जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद रोशन कुमार, डॉ. सुरेश शशि, प्रो. कौशल कुमार एवं प्रमिला भारती ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. विनय कुमार चौधरी ने सुशांत जी के असमय निधन का उल्लेख करते हुए उनके नाम पर आयोजित प्रतियोगिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप, प्रो. मणि भूषण वर्मा, सियाराम यादव ‘मयंक’, समाजसेवी प्रीति यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, गणेश मानव, भारत भूषण, किशोर कुमार, चिरामणि प्रसाद यादव, मदन प्रसाद यादव, मनोज कुमार ‘मुन्ना’, आनंद कुमार, प्रसन्ना राठौड़, वार्ड पार्षद शशि कुमार एवं रंगकर्मी विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सचिव डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे —
निबंध लेखन (विषय: ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष’)
प्रथम — रूसी कुमारी (माया विद्या निकेतन)
द्वितीय — अमित कुमार (मध्य विद्यालय सवेला)
तृतीय — शिवम कुमार (तुलसी पब्लिक स्कूल)
स्थल चित्रकारी (विषय: ‘कोशी के दर्शनीय स्थल’)
प्रथम — सुमेधा (होली क्रॉस स्कूल)
द्वितीय — स्नेहा कुमारी (सार्क इंटरनेशनल स्कूल)
सम्बंधित ख़बरें
तृतीय — शिक्षा कुमारी (होली क्रॉस स्कूल)
उत्साहवर्धक — कुमार कार्तिकेय (मध्य विद्यालय हरिबोला), रोहित राज (माया विद्या निकेतन)
भाषण प्रतियोगिता (विषय: ‘बदलते मधेपुरा के समक्ष चुनौतियां’)
प्रथम — प्रियांशु कुमारी (राजेंद्र विद्या इंटरनेशनल स्कूल, मधेपुरा)
द्वितीय — मसीरा वकी (सार्क इंटरनेशनल स्कूल)
तृतीय — गुंचा प्रवीण (सार्क इंटरनेशनल स्कूल)
उत्साहवर्धक — ओम कुमार (स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ)
अन्य श्रेणी परिणाम
प्रथम — मासूम भारती (ओंकार शिक्षण संस्थान)
द्वितीय — दीपा कुमारी (होली क्रॉस स्कूल)
तृतीय — सावन कुमार (माया विद्या निकेतन)
उत्साहवर्धक — हर्षिता (डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल)
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षवर्धन सिंह राठौर ने किया। समारोह की सफलता में ई. प्रणय कुमार, ललित माधव, ई. मुकेश कुमार, ई. प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, दुखन यादव, सुनील कुमार एवं शंकर यादव का विशेष योगदान रहा।