Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:साहूगढ़ में मेगा हेल्थ कैम्प का ऐतिहासिक आयोजन, 800 से अधिक जरूरतमंदों को मिला मुफ्त इलाज

Madhepura:साहूगढ़ में आज आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प अत्यंत भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस शिविर में लगभग 800 से अधिक जरूरतमंद लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा मुफ्त दवा वितरण का लाभ उठाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचने लगे थे।

शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां सामान्य रोग, महिला स्वास्थ्य, शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान सर एवं लायन रचना खेतान मेम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे सभी डॉक्टरों और लायन सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही सच्ची मानव सेवा है।

शिविर में ZC लायन डॉ. आर.के. पप्पू, लायन डॉ. नायडू मैडम, लायन डॉ. संजय जी, लायन डॉ. अंजनी कुमार, लायन डॉ. रामकिशोर जी, लायन डॉ. गोपाल जी, लायन डॉ. संतोष जी, लायन डॉ. खुशबू प्रकाश जी, लायन डॉ. प्रभात जी, लायन डॉ. प्रभा शंकर जी, लायन डॉ. सुबोध, लायन डॉ. निखिल आनंद, लायन डॉ. हिमांशु जी, लायन डॉ. बी.एन. भारती जी एवं लायन डॉ. दिलीप कुमार सिंह सहित कई अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

इसके अतिरिक्त सचिव लायन आलोक जी, लायन ओम जी, कोषाध्यक्ष लायन प्रमोद जी, लायन विकास जी, लायन सुधीर भगत, लायन संजय जायसवाल, लायन अखिलेश जी, लायन सुधाकर जी, लायन सुमन पोद्दार, लायन राजीव जी, लायन मनोज राय, लायन बिनीत, लायन सोनू, लायन अर्पणा जी एवं लायन मुन्नी जी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर व्यवस्था, पंजीकरण, दवा वितरण और मरीजों की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह पूरा कार्यक्रम RC लायन शेखर जी, LCIF चेयरपर्सन लायन मनीष शर्राफ़ तथा अध्यक्ष लायन इंद्रनील घोष के निर्देशन और देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

मेगा हेल्थ कैम्प ने यह सिद्ध कर दिया कि जब सामाजिक संगठन और चिकित्सक एक मंच पर आकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनते हैं। इस सफल आयोजन ने क्षेत्र में सेवा, समर्पण और मानवता की नई मिसाल कायम की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post