Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:मॉडल विद्यालय नामांकन सूची जारी, सक्षम चौरसिया व दिव्यांशु कुमार ने मारी बाजी

Madhepura:बिहार शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा राज्य के मॉडल विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रखंडवार सूची जारी कर दी गई है। परिषद के निदेशक द्वारा जारी इस सूची में उदाकिशुनगंज प्रखंड के कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

जारी सूची के अनुसार प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में मध्य विद्यालय हरैली के छात्र सक्षम चौरसिया और मध्य विद्यालय लश्करी के छात्र दिव्यांशु कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही प्रखंड के कुल 33 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा का आयोजन मार्च माह में किया गया था।

सक्षम चौरसिया और दिव्यांशु कुमार दोनों ही छात्र पहले भी ‘इंस्पायर अवार्ड’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। सक्षम चौरसिया, अमृता कुमारी (अनुमंडल पार्षद, माध्यमिक शिक्षक संघ) एवं शैलेश कुमार चौरसिया (जिला कोषाध्यक्ष, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ) के पुत्र हैं, साथ ही वे शाहजादपुर पंचायत के सरपंच प्रत्याशी परिवार एवं समाजसेवी रामलखन चौरसिया के पोते हैं। वे विज्ञान, गणित और शतरंज में जिला से लेकर राज्य स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं दिव्यांशु कुमार, प्रधानाध्यापक महालीकात झा के पोते हैं और उन्होंने भी इंस्पायर अवार्ड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

इस सफलता का श्रेय बच्चों के शैक्षिक विकास में जिले के शिक्षा पदाधिकारियों के प्रयासों को भी दिया जा रहा है। अभिषेक कुमार (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान) एवं संजय कुमार (जिला शिक्षा पदाधिकारी) के नेतृत्व में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहे हैं, जिसका परिणाम छात्रों की सफलता के रूप में सामने आ रहा है।

सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों में संजीव कुमार सिंह (सदस्य बिहार विधान परिषद), नरेंद्र नारायण यादव (उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा), दिनेशचंद्र यादव (सांसद) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद शामिल हैं।

शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि जिले में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रोजेक्ट बेस्ट टेक्निकल टीम और प्रखंड स्तरीय प्रयासों के कारण मधेपुरा के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now