Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:भूपेंद्र नारायण मंडल पुण्यतिथि समारोह आयोजन की तैयारी शुरू।

Madhepura:प्रखर समाजवादी चिंतक,स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।आयोजन को लेकर भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच की अलग अलग स्तरों पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि पहले चरण में कार्यकारी अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में बैठक कर अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद यादव के सुझाव पर इस बार पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का निर्णय लिया गया वहीं दूसरे चरण में चर्चित समाजसेवी प्रीति गोपाल यादव के आवास पर हुई बैठक में आयोजन स्थल के रूप में मुख्य बाजार स्थित मधेपुरा होटल सभागार को निर्धारित किया गया।सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु चर्चित समाजसेवी एवं नेत्री प्रीति यादव को स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।विचार मंच के अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद यादव ने कहा कि भूपेंद्र बाबू के विचार को लेकर स्थापित विचार मंच के अधिकांश संस्थापक सदस्य बाहर के आयोजनों में भाग लेने में सक्षम नहीं हैं ऐसे में जिला मुख्यालय में आयोजन होने से उन्हें भी जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही लंबे अरसे से जिला मुख्यालय के बजाय विगत कुछ वर्षों से अलग अलग सुदूर क्षेत्रों में आयोजन के बाद मुख्यालय में आयोजन की मांग की पूर्ति भी हो सकेगी।

*आयोजन को यादगार बनाने और भूपेंद्र बाबू के चाहने वालों को एकत्रित करने के होंगे हरसंभव प्रयास*

स्वगताध्यक्ष प्रीति यादव ने कहा कि भूपेंद्र बाबू का कृतित्व और व्यक्तित्व वर्तमान पीढ़ी के लिए धरोहर है।उनकी पुण्यतिथि समारोह के आयोजन हेतु जिला मुख्यालय को चिन्हित करने से मुख्यालय के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जा सकेगा।प्रीति यादव ने कहा कि आयोजन को लेकर तैयारियों का को शुरू कर दिया गया है।कोषाध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार और संयुक्त सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आयोजन में भूपेंद्र बाबू से जुड़े अथवा उनके विचारों को जानने समझने वाली हस्तियों को विशेष तौर पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post