Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura: राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में प्रस्तुति के आवेदन की समय सीमा खत्म,ऑडिशन बुधवार को; कला भवन में दो बजे से होगा कलाकारों का ऑडिशन

Madhepura: गोशाला परिसर में होने वाले राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लेने हेतु आवेदन की समय सीमा मंगलवार को शाम पांच बजे समाप्त हो गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए संचालन समिति की सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के साथ ही आठ सदस्यीय चयन समिति की टीम ने प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों की समीक्षा की और बुधवार को कला भवन में दो बजे से ऑडिशन लेने का निर्णय लिया ।

ख्यातिप्राप्त एवं स्थानीय स्थापित एवं नवोदित कलाकारों के चयन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बनी आठ सदस्यीय कमिटी की देर शाम तक चली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव इस क्षेत्र की अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच दे यह प्रथम प्राथमिकता रहेगी वहीं उन्होंने कहा कि चयन समिति ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रस्तुति श्री कृष्ण से जुड़े थीम पर केंद्रित हो अथवा अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुडी हुई ।कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने आवेदन करने वाले प्रतिभागियों से अपील किया कि ससमय ऑडिशन स्थल पर पहुंचे जिससे निर्धारित समय पर ऑडिशन शुरू हो सके उन्होंने बताया कि राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव अपने आयोजन की सार्थकता को प्राप्त करे यही जिला प्रशासन का प्रयास है।अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में गठित चयन समिति में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के अलावे भू अर्जन पदाधिकारी,जिला नजारत उप समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,मधेपुरा,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,व्याख्याता अरुण कुमार बच्चन,व्याख्याता रीता कुमारी बतौर सदस्य है।जिसका मूल दायित्व स्थानीय स्थापित एवं नवोदित कलाकारों को महोत्सव से जोड़ने के साथ साथ सुदूर क्षेत्रों में कला संस्कृति को संरक्षित करने वाले प्रतिभाओं को सामने लाना है।कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि देर शाम ऑडिशन से जुड़ी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा जिससे प्रतिभागियों एवं चयन समिति को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post