Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Supoul:समाजसेवी सुभाष यादव बने युवा कांग्रेस सुपौल के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Supoul:छातापुर (सुपौल)। प्रखंड क्षेत्र के झखाड़गढ़ पंचायत निवासी युवा समाजसेवी सुभाष यादव को युवा कांग्रेस सुपौल का जिला महासचिव निर्वाचित होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्हें 1020 मतों से जीत प्राप्त हुई है। उनके मनोनयन पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जाता है कि सुभाष यादव पिछले दस वर्षों से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पूर्णिया के सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के संगठन युवा शक्ति एवं जन अधिकार पार्टी (जाप) से की थी। इसके बाद बिहार में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित चुनावी प्रक्रिया के तहत उन्हें सुपौल जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुभाष यादव कोरोना महामारी वर्ष 2020 से ही जरूरतमंदों की सहायता में लगातार सक्रिय रहे हैं। कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करने से लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, किसान, गरीब वंचितों की आवाज उठाने और सामाजिक कार्यों तक, उन्होंने हमेशा आम लोगों के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार इंडियन यूथ कांग्रेस, सुपौल के नवनियुक्त जिला महासचिव श्री सुभाष कुमार यादव ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिले के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।

*श्री यादव ने कहा, “यह जीत मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, यह सुपौल जिले के प्रत्येक युवा साथी के विश्वास, संघर्ष, अथक मेहनत और समर्पण की जीत है।”

इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, पूर्णिया के माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन जी सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज बनने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक नए युवाओं को कांग्रेस परिवार से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का एक बड़ा दायित्व है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुभाष यादव को जिला महासचिव बनाए जाने से पूरे जिले में संगठन और मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

बधाई देने वालों में प्रो० सच्चिदानन्द यादव, सुशील कुमार मंडल, ललन कुमार यादव, मिन्नतुल्लाह खान, रघुनंदन यादव, संजय मेहता, रामचंद्र यादव, चंदन यादव, फिरोज आलम, रवि कुमार, आशीष कुमार, इन्दु , मो० मजहरुल हक, मो० जईम, प्रो० खलीलुर रहमान, बिमलेश कुमार यादव, घनश्याम “धन”, चन्द्रमोहन यादव, चन्द्रेश्वरी उर्फ चानो यादव, काशीनाथ यादव, चंदन कुमार, मुकेश यादव, ज्योतिष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, जय कृष्ण कुमार सिंह, राजेश मेहता, अरविन्द सरदार, रविन्द्र सरदार पूर्व सरपंच, सिकंदर यादव, मंटू शर्मा, सत्यदेव मुखिया, कमल मुखिया, सुधीर कुमार आजाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post