Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा का बभनगामा आगमन, नए भवन निर्माण की उठी मांग

– कॉलेज में स्वागत समारोह व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यालय का भी किया निरीक्षण

Madhepura:बिहारीगंज (मधेपुरा)। भोला पासवान शास्त्री कॉलेज, बभनगामा में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा के आगमन पर स्वागत समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. अतुलेश वर्मा उर्फ बाबुल सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या और उपलब्ध भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए नए भवन के निर्माण की मांग अध्यक्ष के समक्ष रखी गई। प्राचार्य प्रो. अतुलेश वर्मा ने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र संख्या तथा भवनों की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने बभनगामा में लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यालय को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष सेवा संकल्प यात्रा के दौरान रखी गई विभिन्न बातों का भी उल्लेख किया।

-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने पर जोर दिया गया।

पौधारोपण के बाद अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित कला मंच का भी जायजा लिया। कॉलेज के विशाल परिसर और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अतुलेश वर्मा, प्रो. मदनमोहन, उप सचिव दिनेश चंद्र झा, संस्थापक दीनानाथ प्रबोध, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. अमोल यादव, प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. शंकर कुमार, नरेंद्र झा, सतीश कुमार, विजय झा, पंकज कुमार, विश्वजीत कुमार, छोटू कुमार, राधव कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post