Madhepura: जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के निर्देश पर पिनसिस्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया, इसके फायदे, लागत और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में गुरुवार को एक जागरूकता स्टॉल का उद्घाटन दीपक कुमार, सहायक अभियंता विद्युत एवं सुशील कुमार, कनीय विद्युत अभियंता (जेई) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर अधिकारियों ने लोगों से सौर ऊर्जा को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा आज बिजली बिल में बचत का एक बेहतर विकल्प बन चुकी है। सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। पर्याप्त क्षमता का सोलर सिस्टम लगने पर बिजली बिल शून्य के करीब भी पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग पारंपरिक बिजली पर अपनी निर्भरता कम कर सकें और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिले। स्टॉल पर इच्छुक उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की क्षमता, स्थापना प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी और उपलब्ध ऋण सुविधाओं के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कम लागत और आसान ऋण की सुविधा के माध्यम से भी लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सोलर पैनल लगवाने के इच्छुक उपभोक्ता अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए पिनसिस्ट पावर के मोबाइल नंबर 8539926592 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें











