Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura: बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

– युवाओं को उद्यमिता, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए स्टार्टअप आइडिया

Madhepura: बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा में गुरुवार को स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में स्टार्टअप वित्तपोषण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल वित्तीय समाधानों की जानकारी देना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) नीतीश कुमार, संस्थान के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर, भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि दुर्गा कुमार, स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज मुरलीधर प्रसाद सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रोफेसर स्वाति शिवांगी तथा जिला स्टार्टअप समन्वयक मोहम्मद सादिक आजमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार ने सरकारी योजनाओं और उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, एलडीएम नीतीश कुमार और एसबीआई प्रतिनिधि दुर्गा कुमार ने बैंकिंग सुविधाओं, संस्थागत ऋण तथा वित्तीय प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए स्टार्टअप के विकास में वित्तीय संसाधनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संस्थान के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज मुरलीधर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर स्वाति शिवांगी और जिला स्टार्टअप समन्वयक मोहम्मद सादिक आजमी ने युवाओं से अपने विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने तथा उद्यमशीलता के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

*विद्यार्थी ने प्रस्तुत किया स्टार्टअप आइडिया

कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी एवं क्वार्क हाउसिंग (Quark Housing) के संस्थापक प्रभात कुमार ने अतिथियों के समक्ष अपना स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने विचारों और व्यावसायिक संभावनाओं के माध्यम से नवाचार एवं उद्यमशीलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। अतिथियों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में उचित मार्गदर्शन, वित्तीय जागरूकता और संस्थागत सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि नवाचार और व्यावसायिक सोच के जरिए रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं। यह पहल युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post