Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura: राज्यस्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, छह आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक।

– उपविकास आयुक्त अरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मधेपुरा। खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, मधेपुरा के सहयोग से बीपी मंडल नगर भवन (टाउन हॉल), मधेपुरा में 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

समापन समारोह में उपविकास आयुक्त अरुण कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अमरपाली कुमारी एवं राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सह जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से विभिन्न वर्गों के सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी भी उन्होंने ही दी।

*विभिन्न आयु वर्गों के विजेता प्रतिभागी

*अंडर-14 बालक वर्ग

प्रथम स्थान: आयुष मिश्रा (प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: विवान वर्मा (पटना प्रमंडल)

तृतीय स्थान: निहुल गुहा (पटना प्रमंडल)

*अंडर-14 बालिका वर्ग

प्रथम स्थान: रेशानी आनंद (पटना प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: अपूर्वा (तिरहुत प्रमंडल)

तृतीय स्थान: आरोही रंजन (पटना प्रमंडल)

*अंडर-17 बालिका वर्ग

प्रथम स्थान: सुलेखा (पूर्णिया प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: तेजस्वी तेजश्री (तिरहुत प्रमंडल)

तृतीय स्थान: अनशिका प्रसाद (पटना प्रमंडल)

*अंडर-17 बालक वर्ग

प्रथम स्थान: आदित्य आनंद (दरभंगा प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: अर्णव वत्स (पटना प्रमंडल)

तृतीय स्थान: नमन कुमार (कोशी प्रमंडल)

*अंडर-19 बालिका वर्ग

प्रथम स्थान: नाव्या लक्ष्मी (पटना प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: आरना सावनी (तिरहुत प्रमंडल)

तृतीय स्थान: त्रिषा पाल (पटना प्रमंडल)

*अंडर-19 बालक वर्ग

प्रथम स्थान: कुमार दिव्य दर्श (पटना प्रमंडल)

द्वितीय स्थान: आकाश केसरी (पटना प्रमंडल)

तृतीय स्थान: रिसिक स्वराज (पटना प्रमंडल)

तकनीकी पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तकनीकी पदाधिकारियों ने अग्रणी भूमिका निभाई। इनमें पंकज कुमार पांडेय (पटना), मुख्य निर्णायक सह चयनकर्ता तथा साइका परवीन (पटना), उपमुख्य निर्णायक सह चयनकर्ता के रूप में शामिल रहे। इनके अलावा नंदिनी (पटना), प्रदीप मिश्रा (बेगूसराय), एसएम अहद (बेगूसराय), शिवनाथ कुमार सिंह (समस्तीपुर), मनीष कुमार (मधेपुरा) एवं प्रियांशु कुमार पटेल (मधेपुरा) ने भी तकनीकी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

स्थानीय तकनीकी पदाधिकारियों में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अंपायर सह सचिव, मधेपुरा जिला टेबल टेनिस संघ, अभिजीत कुमार, आर्यमन स्थित पार्वतीयार एवं सुमित कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं कर्मियों का रहा सहयोग

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों ने भी सराहनीय योगदान दिया। इनमें विमल कुमार भारती, कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, गौरी शंकर, नीशु कुमार सिन्हा, अरमान अंसारी, रितेश रंजन, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, प्रिय रंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, लुसी कुमारी, सोनी राज, जया भारती, राकेश कुमार, प्रेमलता कुमारी, दीपमाला कुमारी, बालकृष्ण कुमार, नीरज कुमार, अमित आनंद, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, दीपक प्रकाश रंजन, संजय कुमार, आनंद कुमार, प्रेम कुमार, सुमित कुमार, उज्ज्वल कुमार एवं मिथुन कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post