Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:पीटीएम में पीबीएल पर भी हो चर्चा : बीईओ

Madhepura:उदाकिशुनगंज, 28 सितंबर। प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज के प्रांगण में सोमवार को बीईओ सागर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) प्रोग्राम के माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट-4.5 आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में पीबीएल से जुड़े सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने के लिए बधाई दी गई। बीईओ सागर कुमार चौधरी ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) के दौरान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की जानकारी अभिभावकों को जरूर दी जाए। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाए, ताकि अभिभावकों तक पीबीएल कार्यक्रम का सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि विज्ञान और गणित जैसे विषयों को रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से सीखने में पीबीएल काफी उपयोगी साबित हो रहा है। जरूरत है कि शिक्षक इसे अपनी शिक्षण शैली में प्रमुखता दें, ताकि बच्चों में विषयों के प्रति रुचि और समझ विकसित हो सके।

बताया गया कि उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों ने सितंबर 2026 के पीबीएल माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया है। इसके चलते प्रखंड जिले में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने में सफल रहा है।

कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, बंदना कुमारी, वर्षा कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post