Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:पुन: तीसरी बार बने छात्र जदयू मधेपुरा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल जी

Madhepura: बिहार के विकास पुरुष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के ,राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री संजय झा जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी एवं छात्र प्रभारी माननीय श्री रुहेल रंजन जी के अनुमोदनोपरांत बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के छात्र प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरज पटेल जी ने छात्र प्रकोष्ठ के नवमनोनीत विश्विविद्यालयों एवं जिला/नगर के अध्यक्षों की सूची जारी किया ।

अभिमन्यु पटेल ने सभी का आभार प्रकट किया और अभिमन्यु पटेल ने कहा…

मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 अभिमन्यु पटेल ने कहा…

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प लेंगे।

हम सब मिलकर आदरणीय श्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों एवं पार्टी की नीतियों को विश्विविद्यालयों, कॉलेजों एवं पंचायतों के एक एक छात्र तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही अभिमन्यु पटेल ने माननीय सांसद मधेपुरा लोक सभा के लोकप्रिय सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव जी , आलमनगर विधानसभा विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव जी ,पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक सिंहेश्वर विधानसभा श्री रमेश ऋषि जी,बिहारीगंज विधान सभा विधायक श्री निरंजन मेहता जी , बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष डॉ अमरदीप कुमार, वर्तमान मधेपुरा जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष मधेपुरा सह संसद प्रतिनिधि विजेंद्र नारायण यादव जी, संतोष संगम जी युवा जेडीयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता जी का भी आभार प्रकट किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post