Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Saharsa:सीओ एवं थानाध्यक्ष ने धबौली पूर्वी पंचायत के केशवपुर निवासी कारी यादव पिता अनन्त यादव के घर को किया सील

Saharsa:पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार थाना अंतर्गत मंगलवार को सीओ एवं थाना अध्यक्ष ने धबौली पूर्वी पंचायत के केशवपुर निवासी कारी यादव पिता अनन्त यादव का घर को सील किया गया। इस तरह के कार्यवाही होनी से ग्रामीण की भीड़ देखने के लिए जमा होने लगी। ग्रामीण के बीच चरचा का विषय बनाने लगा। तथा जप्त जमीन पर नोटिस चिपकाया। प्रभारी सीओ खुशबू कुमारी ने कहा है कि श्री यशदीप चहल जेएमएफसी ओ रूम नम्बर 21 फस्ट फ्लौर मेन बिल्डिंग पटियाला हाउस कोर्ट न्यु दिल्ली सीसी एन 1683/17 के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहरसा के डी.वी. नम्बर 963 दिनांक 14/7/2025 के द्वारा कारी यादव पिता अनन्त यादव साकिम केशवपुर पंचायत धबौली पूर्वी मौजा धबौली अंचल पतरघट का अंचल सम्पत्ति जप्त करने हेतु आदेश प्राप्त हुआ। प्राप्त आदेश के आलोक में थाना नम्बर 138 मौजा धबौली खाता 1876 खेसरा 10908 रकबा 2.58 डी., खाता 1893 खेसरा 14957 रकबा 1.58 डी., खेसरा 14969 रकबा 4.59 डी. कुल रकबा 8.75 डी. को जप्त किया गया। प्रभारी सीओ खुशबू कुमारी ने बताया कि कारी यादव के हिस्से का मकान में दो कमरा सील किया गया है। तथा उक्त जमीन को जप्त करते प्लोट पर नोटिस चिपकाया गया है। मकान सील करने में पस्तपार थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार, आरओ जयंती झा, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, दीपक कुमार उपस्थित थे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now